Breaking
Fri. Oct 23rd, 2026

राष्ट्रीय युवा शक्ति ने श्मशान घाट में की पानी की व्यवस्था

rajdhani news

रांची के नामकुम के घाघरा स्थित श्मशान घाट में राष्ट्रीय युवा शक्ति की ओर से जरूरतमंदों के लिए पानी की व्यवस्था की गई है।

घाघरा घाट पर कोरोना संक्रमितों के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव के अनुसार घाघरा घाट में किसी भी चीज की व्यवस्था नहीं होने के कारण मृत परिवार के लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। एक छोटी सी पहल के तहत युवा शक्ति प्रतिदिन 20 पटी बोतलबंद पानी उपलब्ध कराएगा। इससे पहले वहां पर पानी का जार लगाने पर विचार हुआ लेकिन कोई भी वहां पानी का जार पहुंचाने को तैयार नहीं हुआ। पीने की पानी की व्यवस्था करने में मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा शक्ति के नितेश वर्मा, जिम्मी गुप्ता, विक्की लिंडा, रोहित यादव, विक्की कच्छप आदि की प्रमुख भूमिका रही।

Related Post