Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

मंगलवार को महुआडांड़ बस पड़ाव में 3 तथा नेतरहाट में 1कुल मिलाकर 4 व्यक्ति निकले कोरोना पॉजिटिव।

महुआडांड़

स्वस्थ विभाग के निर्देशानुसार महुआडांड़ स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा सीएचसी महुआडांड़, नेतरहाट, बस पड़ाव, एवं चंपा बॉर्डर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति को पहचान को लेकर कोरोना जांच अभियान चलाया जा रहा है। वही आज मंगलवार को जांच के दौरान महुआडांड़ बस पड़ाव में 3 एवं नेतरहाट में 1 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए।इस तरह से आज 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसकी पुष्टि चिकित्सा प्रभारी डॉ अमित खलखो ने की

इसकी जानकारी देते हुए चिकित्सा प्रभारी कोविड 19 प्रभारी डॉ अमित खलखो ने बताया कि कोरोना के बढ़ते का संक्रमण को देखते हुए महुआडांड़ के विभिन्न स्थानों में कोरोना जांच अभियान चलाया जा रहा है। जहां आज मंगलवार को जांच के दौरान 4 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post