Breaking
Thu. Oct 1st, 2026

डांस डांस जूनियर सीजन 2 में गदड़ा के दो भाइयों ने टॉप टेन में बनाई जगह 

दोनों भाइयों के डांस के कायल हुए सिनेस्टार मिथुन चक्रवर्ती

जमशेदपुर – स्टार जलसा पर आयोजित होने वाले डांस डांस जूनियर सीजन 2 में जिले के गदरा निवासी दो भाइयों रोहित पात्रो एवं रोशन पात्रो ने अपने परफॉर्मेंस से टॉप 10 में जगह बनाई है। दोनों भाइयों का डांस देख मंच पर जज के रूप में मौजूद सिनेस्टार मिथुन चक्रवर्ती भी इसके कायल हो गए। उन्होंने दोनों भाइयों को डांस एवं कलाकारी के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए आशीर्वाद दिया। रोहित पात्रों रहरगोड़ा स्थित एबीएमपी स्कूल में कक्षा 9 में तथा रोशन पात्रों कक्षा 7 में पढ़ाई करते हैं। दोनों के पिता गोपाल पात्रो टीआरएफ के पूर्व कर्मी हैं। जबकि माता ग्रहणी है। दोनों बच्चों की इस प्रतिभा कि क्षेत्र में काफी चर्चा हो रही है। सामाजिक सेवा संघ के संयोजक संयोजक राजेश सामंत, उप मुखिया बिरजू पात्रों पंचायत समिति सदस्य विश्वजीत भगत, सोनू श्रीवास्तवआदि ने इसे गदड़ा का गौरव बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की तथा दोनों भाइयों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Post