Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

थाना में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से आहत परिवार पहुंचा एसपी के पास

घाटशिला कमलेश सिंह

जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलडीहा गांव में एक परिवार को उन्हीं के घर से मारपीट कर निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय थाने में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होते देख भुक्तभोगी परिवार जिला पुलिस कप्तान से न्याय की गुहार लगाने पहुंचा। बताया जाता है कि भुक्तभोगी महिला खोलना सुंदरी महतो है , विगत 10 अप्रैल को उनके घर पर दोपहर के समय कल्याणी महतों ने चार महिलाओं के साथ उन पर हमला बोल दिया। जबकि उनके घर के तमाम कागजात और कई कीमती सामान उनके घर पर ही है स्थानीय थाने में शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होते देख भुक्तभोगी परिवार ने जिला पुलिस कप्तान के पास न्याय की गुहार लगाई है।

Related Post