Breaking
Thu. Oct 22nd, 2026

झरिया से बांकदोह तक सड़क जर्जर, मरम्मती की मांग

घाटशिला कमलेश सिंह

बहरागोड़ा एनएच 18 के किनारे झरिया मोड से बांकदोह तक जाने वाली सड़क काफी जर्जर हो गई है। क्ष इस सड़क में प्रतिदिन हजारों लोग यातायात करते हैं इस सड़क से चड़कमारा, बांकदोह, झरिया, झारापाडा, मधुपुर, समेत दर्जनों भर गांव के लोग यातायात करते हैं विडंबना है कि विगत 8 सालों से सड़क काफी जर्जर स्थिति में है जिसे देखने वाला कोई नहीं है। जर्जर सड़क होने के कारण लोगों को यातायात करने में काफी परेशानियां हो रही है साइकिल से गिरकर लोग जख्मी हो रहे हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई थी। विभागीय उदासीनता के कारण सड़क की मरम्मत नहीं हुई। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है लोगों ने मांग की है कि सड़क की मरम्मत ही जल्द की जाए ताकि लोगों को सुचारू रूप से चलने में सहूलियत हो।

Related Post