Breaking
Tue. Nov 3rd, 2026

महुआडांड़ स्थित माता रानी मंदिर का तीन दिवसीय बारहवां वर्षगांठ पूर्णाहुति के साथ सतचण्डी महायज्ञ संपन्न।

महुआडांड

महुआडांड स्थानीय दुर्गाबाड़ी स्थित माता रानी का तीन दिवसीय बारहवॉं वर्षगांठ पूर्णाहुति के साथ सतचण्डी महायज्ञ शुक्रवार को संपन्न हो गया।यज्ञ का समापन मंदिर के पुजारी सर्वेश कुमार पाठक, अवधेश पाठक, श्रीकांत मिश्रा, मुरारी पाठक, रामाशीष पांडेय, नागेन्द्र पांडेय, राजेश पाठक, आदि ब्राह्मणों मंत्रोच्चारण कर कराया।मुख्य यजमान के रूप में सतेन्द्र प्रसाद सपत्नी शामिल थे। वहीं प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदू महासभा की ओर से सभी दिन भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल,महामंत्री संजय जायसवाल,उपाध्यक्ष संजय राय, संतोष गुप्ता,कोषाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता,सलाहकार समिति के विश्वनाथ प्रसाद।आदि हिन्दू महासभा कार्यकारिणी समिति के सदस्य की सराहनीय भूमिका रही।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post