Breaking
Thu. Feb 5th, 2026

भयमुक्त होकर लें कोविड 19 का टीका–अनिल मोदी।

जुगसलाई में चला कोविड टीका जागरूकता अभियान।

जमशेदपुर–कोरोना की रोकथाम के लिए पूरे देश में चलाए जा रहे कोविड 19 टीकाकरण अभियान को प्रोत्साहित करने एवं इस अभियान से आम लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से आज भाजपा के जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं भाजपा जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन के नेतृत्व में जुगसलाई में कोविड 19 टीका जागरूकता अभियान चलाया गया।इस अवसर विशेषकर 45 से 60 वर्ष के लोगों से मिलकर उन्हें इस अभियान की जानकारी दी गई।इस अवसर पर अनिल मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में देश में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।उनके दिशा निर्देश पर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनें क्षेत्र में इस हेतु अपेक्षित लोगों को टीकाकरण के फायदे बताते हुए टीका लेनें हेतु प्रेरित कर रहें है एवं उनका सहयोग कर रहें है।मोदी ने कहा कि यह टीका पूर्णत सुरक्षित और प्रभावी है।अभी यह टीका 60 वर्ष से ऊपर एवं 45 से 60 वर्ष के बीच (वैसे लोग जिन्हें कोई बीमारी हो)केआयु वर्ग को लगाया जा रहा है।सभी सरकारी केंद्रों पर मुफ्त एवं निजी केंद्रों पर शुल्क के साथ लगाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता टीका लगवाने के लिए लोगों की हर संभव मदद हेतु तत्पर है।उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे भय मुक्त होकर टीका लें एवं समाज को रोग मुक्त करने में अपना योगदान दें।मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन ने कहा कि यह अभियान मंडल में प्रत्येक बूथ पर चलाया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल मोदी,हेमेंद्र जैन,प्रकाश जोशी,नागेन्द्र पांडेय,सुनील शर्मा,गणेश रविदास,गुरजिंदर सिंह पिन्टू ,सुनील साहू,संजीत पांडेय,रॉकी मिश्रा एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Post