Breaking
Sat. Oct 31st, 2026

बैंकों के निजीकरण को लेकर आज दूसरे दिन भी बैंक कर्मी रहे हड़ताल पर। ग्राहकों को हुई परेशानी,महुआडांड़ बाजार पर पड़ा भारी असर।

दूसरे दिन भी बैंक रहे बंद।

महुआडांड़

महुआडांड़ प्रखंड में बैंक के निजी करण को लेकर आज दूसरे दिन भी बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे जिसे लेकर महुआडांड़ के दोनों बैंक भारतीय स्टेट बैंक झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक बंद रहे। बंद रहने के कारण दूरदराज से आए ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

लाखों के कारोबार का हुआ नुकसान।

वही महुआडांड़ भारतीय स्टेट बैंक का एक ही एटीएम है वह भी बंद रहा। बैंक और एटीएम बंद रहने के कारण ग्राहकों को बैरन वापस लौटना पड़ा जिससे वह काफी हताश हो निराश हो गए। दूसरे दिन बैंक बंद रहने के कारण बाजार में भी इसका काफी असर पड़ा है। जानकारों का कहना है की बैंक के हड़ताल होने से लाखों के कारोबार का नुकसान हुआ है।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post