महुआडांड़
झालसा रांची के निर्देश पर महुआडांड़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के तत्वधान में लीगल एड क्लीनिक महुआडांड़ के द्वारा नेतरहाट सोहर दूरूप पंचायत के जनजाति बहुल क्षेत्रों में भारत का अमृत महोत्सव के अंतर्गत मानव तस्करी से संबंधित विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया था कार्यक्रम को प्रखंड में प्रतियोगिता लीगल वालंटियर देवानंद प्रसाद इंद्रनाथ प्रसाद आजाद अहमद के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को इस घृणित अपराध को रोकने हेतु अपने संबोधन में लोगों को जागरुक किया गया लोगों को बताया गया कि। क्षेत्र में मानव तस्करी का मामला उजागर होते रहता है। इस तरह का मामला अगर आता है तो आप सूचित करें।आप सभी इसे लेकर जागरूक रहें। न्यायपालिका दोषियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई करती है, लोगों को सजा देती है। अतः समाज उत्थान के लिए सभी को एकत्रित होकर आगे आना होगा इसके खिलाफ सभी को लड़ना होगा। मौके पर पंचायत का मुखिया ग्राम प्रधान वार्ड सदस्य महिला समूह के महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
संवाददाता शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

