Breaking
Wed. Oct 28th, 2026

हिंडालको कंपनी द्वारा चकला गांव मे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड क्षेत्र के चकला गांव मे आज हिंडालको कोल माईंस के सी एस आर विभाग द्वारा चकला के पंचायत भवन मे डॉक्टर गफार ,डॉक्टर तरूण एंव 6 सहयोगियों के माध्यम से लगभग 250 ग्रामीणों का इलाज किया गया एंव सभी को हिंडालको कंपनी के सी एस आर टीम द्वारा दवाओं का भी वितरण किया गया चकला कोल माइंस पहले एस्सार कंपनी के अंतर्गत था जो अब सरकार ने हिंडाल्को कोल माइंस को दे दिया है हिंडाल्को कंपनी के द्वारा यह पहला मेडिकल शिविर है हिंडाल्को कंपनी के सी एस आर AGM लोपांमुद्रा मिश्रा ने कहा कि कंपनी आरोग्य योजना के अंतर्गत ग्रामीणों के स्वास्थ्य के समस्या के लिए समय पर अच्छे डॉक्टर के द्वारा लगातार मेडिकल शिविर आयोजित करता रहेगा एंव स्वास्थ्य संबंधित अन्य विषयों पर भी सी एस आर विभाग द्वारा लगातार कार्य किया जाएगा।

बालूमाथ से संवाददाता टीपू खान की रिपोर्ट जिला ब्यूरो बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post