Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

विद्युत ग्रिड के लिए जमीन देने वाले दैनिक मानदेय मजदूर को किया गया कार्य मुक्त

बकाया मानदेय मांगने पर काम से निकाला: भुक्तभोगी चंदीप घांसी

गारू/लातेहार:- 10 वर्षों से अधिक विद्युत ग्रिड में काम करने वाले दैनिक मानदेय मजदूर चंदीप घांसी को विद्युत ग्रिड के अधिकारियों ने कार्य मुक्त कर दिया। उन्होंने बताया कि विद्युत ग्रिड के लिए जमीन देने के एवज में वर्ष 2010 से गारू विद्युत ग्रिड में दैनिक मानदेय मजदूर के रूप में कार्य कर रहे थे। हालांकि कई बार उसे चेक के माध्यम से मानदेय भुगतान किया गया। लेकिन वर्ष 2019 में लगातार कई महीनों से भुगतान नहीं होने पर परिवार चलाना मुश्किल हो गया, जिसके बाद अच्छी कमाई होने के आसार में केरल चले गए। 2 महीने तक अच्छे काम नहीं मिलने के बाद वह पुनः वापस अपने गांव दलदलिया आ गया। गांव में आने के बाद वह लगातार गारू स्थित विद्युत ग्रिड में कार्य करते आ रहे हैं, परंतु 2 वर्ष से उनकी मानदेय भुगतान नहीं किया गया है। मानदेय भुगतान नहीं होने के कारण स्थिति ऐसी बनी हुई है कि, घर में खाने को लाले पड़े हुए है।

मीडिया में उठाए गए थे मानदेय की बात उसके बाद उन्हें काम से निकाल दिया गया

चंदीप घांसीने बातचीत में बताया कि, एक बार मानदेय भुगतान नहीं होने की बात को लेकर मीडिया ने इस बात को उठाया था। जिसके बाद कनीय अभियंता श्री राजकुमार ने कर्मियों के सामने ही उन्हें काम पर आने से मना कर दिया।

विद्युत ग्रिड वाले जमीन का लगान अभी भी चुकाते हैं चंदीप घांसी

चंदीप घांसी के अनुसार जिस जमीन पर विद्युत ग्रिड लगाया गया है, वह उनके दादाजी बंधन घांसी के नाम पर रजिस्टर्ड है। संबंधित जमीन का लगान अभी भी वह चूकाता है। वह जमीन अंचल गारू के हल्का 2 के मौजा दलदलिया अंतर्गत खाता नंबर 38 तथा प्लॉट नंबर 593 है। आगे वह बताते हैं कि, उनके किसी पुरखे ने विद्युत विभाग को जमीन बेचे हैं या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है। और ना ही कोई एग्रीमेंट कागज उनके घर पर है। चंदीप घांसी ने उपायुक्त को मामले पर संज्ञान लेते हुए 2 वर्ष की बकाया मानदेय दिलाने का आग्रह किया है। तथा उन्होंने पुनः विभाग के कार्य में उन्हें लगाने की मांग की है। इस मामले पर विद्युत ग्रिड में तत्काल जेइ अनुपस्थित रहने के कारण उनका पक्ष नहीं लिया जा सका है।

गारू से संवाददाता उमेश यादव की रिपोर्ट जिला ब्यूरो बब्लू खान की रिपोर्ट लातेहार से

Related Post