Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

लातेहार: चार पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी सोनू उर्फ मृत्युंजय सिंह को एनआईए ने किया गिरफ्तार

आज की चन्दवा से बड़ी खबर

लातेहार चंदवा का रहने वाला था मृत्युंजय सिंह चार पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी सोनू उर्फ मृत्युंजय सिंह को एनआईए ने किया गिरफ्तार लातेहार के चंदवा में चार पुलिसकर्मियों की हत्या करने के मुख्य आरोपी सोनू उर्फ मृत्युंजय सिंह को एनआईए ने गिरफ्तार किया है. एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि लातेहार के चंदवा के रहने वाले मृत्युंजय सिंह ने घटना से एक दिन पहले चंदवा के भालुजंगा जंगल में भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली रवींद्र गंझू से मुलाकात की थी और उन्हें हमले के लिए रुपये उपलब्ध कराए थे.

22 नवंबर 2019 की शाम हुई थी 4 पुलिस कर्मियों की हत्या।

चंदवा के लुकईया मोड़ के समीप पुलिस गश्ती की टीम खड़ी थी. इसी दौरान भाकपा माओवादियों के मोटरसाइकिल दस्ते ने वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हमले में चार पुलिसकर्मी शहीद हुए थे.

राजधानी न्यूज़ (लातेहार)बबलू खान की रिपोर्ट

Related Post