Breaking
Sun. Sep 13th, 2026

महुआडांड़ में ग्राम प्रधान ने दबंगई दिखाते हुए फाड़ा था आवेदन। जिसे लेकर कार्रवाई हेतु भुक्तभोगी ने दिया आवेदन।

rajdhani news

महुआडांड़ के पंचायत गढ़बुधनी के ग्राम प्रधान धर्मा उरांव के द्वारा आय प्रमाण पत्र निर्गत कराने हेतु आवेदन लेकर गए आवेदन को फाड़ कर फेंक दिया गया था। जबकि आवेदन में गढ़बुढ़नी पंचायत समिति सदस्य शशि तिग्गा के द्वारा हस्ताक्षर किया जा चुका था। जिसे लेकर गडढ़बुढ़नी के ख्रिस्टोफर बेक के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर ग्राम प्रधान पर कार्रवाई की मांग की गई। जिसकी प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी महुआडांड़ अंचलाधिकारी महुआडांड़ उपायुक्त लातेहार तथा उप विकास विकास आयुक्त लातेहार को दिया गया है।

संवाददाता  शहजाद आलम महुआडांड़ से रिपोर्ट बबलू खान की

Related Post