Breaking
Thu. Feb 26th, 2026

महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष समेत नवमनोनित पदाधिकारियों का हुआ स्वागत। 

जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती कुजूर द्वारा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी समेत कार्यसमिति सदस्यों व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कमेटी में जमशेदपुर के महिला कार्यकर्ताओं को दिए गए दायित्व पर महिला कार्यकर्ता हर्षित है। सोमवार को पार्टी के महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिलाध्यक्ष ज्योति अधिकारी, महिला मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी लकी सिंह राजपूत, कार्यसमिति सदस्य प्रीति सिन्हा, राजपति देवी, रिंकू राय, प्रभा देवी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता शर्मा को सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंटकर व मिठाई खिलाकर मिले दायित्व पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्यरूप से शांति देवी, पुष्पा तिर्की, रेनू झा, रीना चौधरी, लक्ष्मी मिर्धा, सीता सिंह, सीमा जायसवाल, रश्मि भारद्वाज, अरविंदर कौर, जय लक्ष्मी, मुक्ता नामता, शुक्ला हलदर, पुष्पा पाठक, सस्वती साहू, सोनिया साहू, संजना साहू, लकी कौर, ममता सिंह समेत अन्य महिला मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे।

Related Post