Breaking
आनंद मार्ग ने 100 से अधिक रक्तवीरों को किया सम्मानित जमशेदपुर। मानव सेवा और आध्यात्मिक चेतना के अद्भुत संगम का उदाहरण शनिवार को उस समय देखने को मिला, जब आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल (AMURT) की ओर से गदरा स्थित आनंद मार्ग आश्रम में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 100 से अधिक नियमित रक्तदाताओं को “रक्तवीर” की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उन लोगों को प्रोत्साहित करना था, जिन्होंने भय और संकोच को पीछे छोड़ते हुए नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में जीवन बचाने का कार्य किया है। सम्मानित सभी रक्तदाता आनंद मार्ग द्वारा हर महीने जमशेदपुर ब्लड सेंटर में आयोजित होने वाले मासिक रक्तदान शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। समारोह में आनंद मार्ग के वरिष्ठ संन्यासियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। उन्होंने रक्तवीरों को आशीर्वाद देते हुए इसे न केवल सामाजिक बल्कि आध्यात्मिक सेवा भी बताया। वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान केवल शारीरिक सहायता नहीं, बल्कि मानवता के प्रति निस्वार्थ समर्पण का प्रतीक है। इस मौके पर सुनील आनंद ने अपने संबोधन में रक्तदान के आध्यात्मिक पक्ष को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि यदि रक्तदान को परमात्मा के प्रति समर्पण भाव से किया जाए, तो यह एक साथ दोहरा पुण्य प्रदान करता है—एक ओर जरूरतमंद को जीवन मिलता है और दूसरी ओर दाता के मन और शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान का कोई विकल्प नहीं है। यह ऐसा दान है, जो सीधे किसी के जीवन से जुड़ा होता है और इसे निस्वार्थ भाव से करना ही इसकी सबसे बड़ी विशेषता है।” उन्होंने आगे कहा कि जब व्यक्ति यह सोचकर रक्तदान करता है कि वह परम पुरुष की संतानों के कष्ट को कम करने में योगदान दे रहा है, तब उसका यह कार्य और भी महान बन जाता है। यही भावना रक्तदाता को ‘रक्तवीर’ बनाती है, क्योंकि वह भय वृत्ति पर विजय प्राप्त कर समाज के लिए आगे आता है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग के निर्धारित मानकों के अनुसार हर 90 दिन के अंतराल पर नियमित रक्तदान करने वाले व्यक्तियों को ही इस सम्मान के लिए चयनित किया गया। इससे यह सुनिश्चित होता है कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित और स्वास्थ्य के अनुकूल हो। समारोह के अंत में सभी रक्तवीरों को सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। पूरे कार्यक्रम में सेवा, समर्पण और आध्यात्मिकता की भावना स्पष्ट रूप से झलक रही थी। आयोजकों ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
Sat. May 2nd, 2026

बाजार के अतिक्रमण के साथ राजनीतिक दलों के द्वारा बनाये गये अवैध कार्यालयों को भी अतिक्रमण मुक्त कराए जिला प्रशासन: राकेश सिंह

जमशेदपुर में जिला प्रशासन द्वारा बाजार के बीच लग रहे दुकान तथा दुकान के आगे सामान रख कर अवैध रूप हो रहे अतिक्रमण को, मुक्त किये जाने को सराहनीय बताते हुए भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह ने प्रशासन के इस कदम की प्रशंसा की। वहीं, उन्होंने बाज़ार के अलावे पिछले कई महीनों से शहर के कई प्रमुख स्थानों के मुख्य सडक के किनारो पर झमुमो-काँग्रेस के अवैध रूप से बने कार्यालयों के अतिक्रमण पर भी हस्तक्षेप की मांग की। सोमवार शाम जारी प्रेस-विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में जमशेदपुर शहर में सड़क किनारे व प्रमुख स्थानों पर राजनीतिक दलों का अतिक्रमण जोरों पर है। शहर के उपायुक्त कर्यालय के सामने, सहित कई स्थानों में मुख्य सड़कों पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर राजनीतिक दल अपना कार्यालय खोल रहे हैं। शहर के गोलमुरी, साकची, मानगो एवं में झामुमो, कांग्रेस द्वारा भूमि अतिक्रमण कर पार्टी कार्यालय बनाया गया है। टाटा लीज, वन विभाग एवं दूसरी सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण कर कार्यालय बनाने की घटना लगातार बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि दुकानों के साथ इन अवैध राजनीतिक दलों के कार्यालय पर भी न्याय उचित कार्यवाही, प्रशासनिक कारवाई निष्पक्ष रूप से हो। एक आँख मे सुरमा और एक आँख में काजल वाली नहीं, दुकान के सामने सामान रखना अतिक्रमण और सडक किनारे सत्ता धारी दल का कार्यालय बनना पाकसाफ ये कैसी निष्पक्षता?

वहीं, श्री सिंह ने अयोध्या में करोड़ों लोगों के आस्था के प्रतीक आयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि में निश्छल व पवित्र मन से जुड़े रामभक्तों पर की गई कार्यवाही को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा प्रशासन शहर में सभी लोगों के लिए स्पष्ट नियत के साथ एकसमान कार्यवाही करे। नियम का हवाला देकर पक्षपाती रवैया अपनाने से आम जनता की नजर में प्रशासन की कार्यवाही राजनीतिक दलों के दबाव से प्रेरित प्रतीत हो रही है। उन्होंने आग्रह किया कि प्रशासन ऐसे निर्णयों पर पुनर्विचार करे।

 

Related Post