Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

चाईबासा के भाजपा नेता ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

घाटशिला:चाईबासा शहर के भाजपा नेता द्वारा आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है । विदित हो कि भाजपा के चक्रधरपुर मंडल महामंत्री 35 वर्षीय विश्वजीत भट्टाचार्य ने अपने मकान में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। .विश्वजीत केरा गांव के रहने वाले थे, उन्होंने किस कारण से आत्महत्या की इसका पता अब तक नही चल सका हैै । घटना की जानकारी पाकर स्थानीय सभी राजनीतिक दल के लोग उनके आवास पहुंचे। इस दौरान पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ, विधायक सुखराम उरांव, आजसू नेता रामलाल मुंडा आदि आवास पर पहुंचे हुए थे। इस घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है कि विश्वजीत की पत्नी कई दिनों से मायका में रह रही थी. घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराने के अस्पताल भेज दिया है. ।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post