Breaking
Mon. Oct 5th, 2026

जिला पार्षद सदस्य पूर्णिमा कर्मकार ने कंबल बाट सुनी ग्रामीणों की समस्या

जरुरतमंद ग्रामीणों के बीच कोई वितरण कर ग्रामीणों की समस्या सुनते जिला पार्षद सदस्य पूर्णिमा कर्मकार।

घाटशिला:- जिला पार्षद सदस्य पूर्णिमा कर्मकार ने मंगलवार को कीताडीह गांव में दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया। साथ ही ग्रामीणों की समस्यायों कै भी सुना। जिला पार्षद सदस्य को ग्रामीण महिलाओं ने अपनी समस्याएं सूनाते हुए कहा कि हमारे गांव में किसी भी प्रकार की सरकारी सुविधाएं नहीं मिल पाई है

जरुरतमंद ग्रामीणों के बीच कोई वितरण कर ग्रामीणों की समस्या सुनते जिला पार्षद सदस्य पूर्णिमा कर्मकार।

और ना ही अभी तक किसी को किसी प्रकार की पेंशन ही मिलता है । साथ ही जिन दिव्यांग का पेंशन आता है वहीं भी कुछ महीनों से नहीं मिला है जिस कारण पेंशन पाने वाले दिव्यांगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । इस पर जिला पार्षद सदस्य पूर्णिमा कर्मकार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि ग्रामीणों की समस्यायों का जल्द ही विभाग से वार्ता कर निदान कराने का प्रयास करेंगे। मौके पर कासी नाथ, संदीप गिरी, ग्राम प्रधान समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post