Breaking
Tue. Apr 7th, 2026

भाजपा ने मनाई स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद की 158वीं जयंती श्रद्धाभाव से मनाई। मंगलवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वामी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का रोम-रोम राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत था। उन्होंने विश्व में सनातनी हिंदू धर्म और भारतीय प्रतिष्ठा को स्थापित किया। कहा कि स्वामी ने पूरे विश्व को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया था। वर्तमान समय में युवाओं के लिए स्वामी विवेकानंद से बढ़कर कोई आदर्श नहीं हो सकता है।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, महामंत्री राकेश सिंह, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, बोलटू सरकार, बिनोद कुमार सिंह, नारायण पोद्दार, अजय सिंह, रॉकी सिंह, मनोज वाजपेयी, गणेश मुंडा, मौंटी अग्रवाल व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Post