Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

बिजली की तार के चपेट में आने से सनातन की मौत

Batti gul

घाटशिला:-बहरागोड़ा प्रखंड के पांचबड़िया गॉव के किशान सनातन मिस्त्री 34 की मौत हो गई। जानकारी हो कि सोमवार की सुबह सनातन मिस्त्री खेत में काम करने के लिए गया था। पहले से खेत में गिरी हुई बिजली की तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घाटना की सूचना मिलते ही बारसोल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। इस घटना में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,घर पर मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे मां और पत्नी है। सूचना पाकर भाजपा नेता श्यामल माहिती मौके पर पहुंचकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल सारंगी को इस बारे में सूचना दिया श्री सारंगी ने बिजली विभाग को इस बारे में अवगत करा कर जल्दी परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए मांग की।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post