Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

10 साल के बच्चे की कुएं से मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; विरोध में रोड जाम

रामगढ़// रामगढ़

बरकाकाना ओपी थाना के पोचर गांव में गुरुवार सुबह कुएं से 10 साल के बच्चे का शव बरामद किया गया। कुएं से उसकी साइकिल भी मिली। बच्चा 22 दिसंबर की सुबह अपने घर से साइकिल से निकला था। पर फिर वापस नहीं आया। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर कर रामगढ़-पतरातू मेन रोड को जाम कर दिया। परिजनों की मांग है कि बच्चे के हत्यारे को पुलिस गिरफ्तार करे। इधर, इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Related Post