Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

वीर शहीद पोटो हो योजना के तहत खेल मैदान निर्माण योजना का जिला पार्षद सदस्य देवयानी मुर्मू ने किया शुभारंभ

वीर शहीद पोटो हो योजना के तहत खेल मैदान निर्माण योजना का शुभारंभ करते जिला पार्षद सदस्य देवयानी मुर्मू एवं अन्य।

घाटशिला:-झाटीझरना पंचायत के झाटीझरना में बुधवार को वीर शहीद पोटो हो योजना के तहत खेल मैदान निर्माण योजना का शुभारंभ ज़िला पार्षद सदस्य देवयानी मुर्मू ने किया। श्रीमती मुर्मू ने ग्राम प्रधान रवींद्रनाथ सोरेन से भूमि पूजन करा कर निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया। इस मौके पर ज़िला पार्षद सदस्य ने बताया कि यहा के ग्रामीणों की मांग पर खेल मैदान निर्माण योजना की स्वीकृति दिलायी गयी है। इससे ग्रामीणों को रोजगार मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि झाटीझरना पंचायत में जहा कहीं भी जरूरी होगा योजना उपलब्ध कराया जाएगा।इसके बाद जिला परिषद सदस्य ने अपने समर्थकों के साथ पंचायत के विभिन्न गांव का दौरा भी किया। विभिन्न गांवों के दौरे के क्रम में ग्रामीणो को राशन व पेंशन से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान करने का भरोसा दिया। मौके पर हरेकृष्ण सिंह,सुभाष चंद्र सिंह,मंगल सोरेन,लखीचरण सिंह,बिजय सिंह,पीतम सिंह,भुवन चंद्र सिंह,सुंदरी सिंह,प्रभाती सोरेन,पानमुनि सोरेन,मालती सोरेन,शम्भू सिंह समेत अनेक ग्रामीण उपस्तिथ थे।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post