Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

झामुमो शहीदों के लिए कुछ नहीं कर पाई और शहीदो के स्थलों को बपौती समझ लिया है – साधु महतो पूर्व विधायक भाजपा video 👇

चांडिल – झामुमो शहीदों के लिए तो कुछ कर नहीं पाई और शहीद स्थल को अपना बपौती समझ लिया है। यह बातें पूर्व विधायक साधु चरण महतो ने शहीद अजीत धनंजय महतो की माल्यार्पण करने के दौरान कुकड़ू के सिरुम में कही। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इन शहीदों के लिए अब तक कुछ नहीं किया और सभी शहीद स्थल पर अपना पार्टी का झंडा लगाकर शहीद को बपौती समझ रखा है।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=wP1Y93_uziw[/embedyt]

झामुमो शहीद को सम्मान देने नहीं जानती है सिर्फ झंडा बांधने जानती है। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि कांग्रेस सरकार ने शहीदों के फाइल को ही दबा दिया है आज तक दोनों शहीदों के फाइलों को नहीं खुला किया है श्री महतो ने कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में शहीदों को उनका दर्जा दिलाने को लेकर विधानसभा में बात रखी थी परंतु कांग्रेस सरकार के गलत रिपोर्ट देने के कारण आज तक शहीद को उनका दर्जा नहीं मिला इधर आजसू पार्टी के नेता हरे लाल महतो भी तिरूलडीह शहीद स्थल पहुंच शहीद वेदी पर माल्यार्पण किया।

चांडिल से संजय शर्मा की रिपोर्ट

Related Post