Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

चांडिल:खाद्य आपूर्ति विभाग की लापरवाही 12 किमी वॉक करने पर मिलेगा खाद्यान्न

चांडिल: खाद्य आपूर्ति विभाग की लापरवाही रवैया के कारण ग्रामीणों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। विभागीय अनदेखी और शिथिलता के कारण नीमडीह प्रखंड के अखिल झारखंड महिला समिति,अंडा के करीब तीन सौ कार्डधारियों को 10 से 12 किलोमीटर दूर मुरुगडीह और हेवेन गांव मे राशन लेने के किये जाना पड़ रहा है। वर्तमान में क्षेत्र में जंगली हाथियों का भी खौफ है। इसके परवाह किये बिना ग्रामीण अहले सुबह ही उठकर राशन लेने के लिए पैदल निकल जाते है। कई ऐसे भी वृद्ध महिला लाभुक है जिनका कोई संतान नहीं है। जिस कारण उनके पास राशन कार्ड रहने के बावजूद वह राशन नहीं ले पा रही है। खाद्य आपूर्ति विभाग की इस रवैया से सैकड़ों कार्डधारियों में रोष है। इसकी कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग इसे संज्ञान में नहीं ले रही है। कार्डधारी फिर से अंडा गांव के ही अखिल झारखंड महिला समिति के पास राशन वितरण करने की मांग की है।

चांडिल से संजय शर्मा

Related Post