Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

चांडिल :ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

चांडिल: चांडिल थाना अंतर्गत गोलचक्कर ब्रिज से दो पोल पीछे डैम रोड निवासी युवक 26वर्षीय रखोहरी महापात्र की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारीके अनुसार मृतक युवक चांडिल स्टेशन स्थित चोला फाइनेंस से चार बजे लगभग लौटा ओर नित्य की भांति घर से अकेले ही घूमने निकल गया जब देर रात्रि घर नहीं पहुंचने पर सुबह थाना पहुंचे तो पता चला कि एक युवक का शव मिला है परिजनों ने शव को देखते ही पहचान लिया .ए. एस आई. विष्णु प्रसाद ने बताया के विगत रात्रि 11 बजे लगभग सूचना मिली कि रेलवे ट्रेक पर दुर्घटना का शिकार युवक का शव पड़ा हुआ .,शव का पंचनामा कर पुलिस ने अंत्यपरीक्षण के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया .

चांडिल से संजय शर्मा  7870123959

Related Post