Breaking
Sat. Jun 13th, 2026

राजनगर में झारखंड सरकार के काला क़ानून के विरोध में उतरे भाजपाई video 👇

भाजपा राजनगर प्रखंड पूर्वी कमेटी ने हेंसल में किया सत्ता पक्ष के काला कानून का विरोध

राजनगर

भारतीय जनता पार्टी के राजनगर प्रखंड पूर्वी के अध्यक्ष श्री खिरोद महतो के अध्यक्षता में आज हेंसल के NH88 रेस्टोरेंट के समीप झारखंड सरकार के द्वारा लाये गए काला कानून का किया विरोध।भाजपाईयों ने कहा वर्तमान सरकार लैंड म्युटेशन 2020 के तहत नया कानून लाकर यहाँ के आदिवासी मूल वासियों की जमीन लूटने का खुला प्रयास कर रही है।[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=wa3nn4ptm1U[/embedyt]

यह जमीन की लूट और सरकारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला कानून साबित होगा। आदिवासी मूलवासी जनता की जमीन को लूट करने के लिए अफसरों को खुली छूट का आमंत्रण कर रही है।इसमे पूंजीपतियों को बढ़ावा मिलेगा।जो गरीब जनता के लिए अहित साबित होगा। वही प्रखंड अध्यक्ष खिरोद महतो ने कहा कि झारखंड की भोली-भाली आदिवासी मूलवासी जनता को ठगने का प्रयास कर रही है, सरकार। इस कानून को जल्द से जल्द वापस ले अन्यथा भाजपा राजनगर पूर्वी प्रखंड कमेटी उग्र आंदोलन करने को तैयार है।

सरायकेला/राजनगर से रवि कांत गोप की रिपोर्ट

Related Post