Breaking
Thu. Oct 29th, 2026

जरीडीह रेलवे फाटक के समीप मिला 19 वर्षीय युवक का शव, इलाके में दशहत जानिए क्या है मामला?

बोकारो:- गोमो बरकाकाना रेलखंड अन्तर्गत जरीडीह बाजार रेलवे गेट के समीप रविवार की सुबह पोल संख्या 35-30 और 35- 31 के बीच रेलवे पटरी पर एक युवक का शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद घटना स्थल पर स्थानीय लोगो का जमावड़ा लग गया। लोगो ने गांधीनगर पुलिस और जारंगडीह स्टेशन मास्टर को सूचना दी।

सूचना पर गोमिया जीआरपी पुलिस गांधीनगर थाना पुलिस पहुंची पहुँचकर वास्तुस्थिति से अवगत होते हुए जांच में जुट गई। शव की पहचान 19 वर्षीय युवक आलोक बड़ा पिता बर्नेट बाडा के रूप में किया गया ।मृतक के बहनोई अजय ने बताया कि मृतक युवक गुमला का रहने वाला है और लॉकडाउन के दौरान वह चार नंबर स्थित मेरे आवास पर आया था।जिसका दिमागी संतुलन भी ठीक ठाक नहीं था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक रेलवे पटरी पार करते समय संभवत मालगाड़ी की चपेट में आ गई जिस कारण यह घटना घटी। शव को रेलवे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Post