Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

पिता-पुत्र ने की खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जमशेदपुर  : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत खैरबानी रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन पर पिता-पुत्र ने आत्महत्या कर ली. मामला मंगलवार रात का है. दोनों धतकीडीह ए ब्लॉक के रहने वाले थे. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुट गयी है.

आत्महत्या करनेवालों की पहचान इंदल सोनकर और नैतिक सोनकर के रूप में की गयी है. गोविन्दपुर पुलिस ने दोनों के शव को रेलवे लाइन से बरामद किया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है.

अब तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर से निकले थे. जब दोनों देर शाम तक घर नहीं लौटे, तब परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी बिष्टुपुर पुलिस को दी थी, लेकिन बुधवार की सुबह दोनों का शव रेलवे लाइन पर पाया गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना गोविंदपुर पुलिस को दी.

बताया जाता है कि करीब एक महीने पूर्व इंदल की गर्भवती पत्नी की मौत हो गयी थी. जिसके बाद इंदल के ससुरालवालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया था. इसके साथ ही शादी में खर्च हुए रुपए वापस करने का दबाव लगातार बना रहे थे. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Related Post