Breaking
Fri. Aug 28th, 2026

सांसद ने भाजपा पूर्व मंडल महामंत्री संजय मिश्रा के निधन पर जताया दुख

घाटशिला:-भाजपा घाटशिला के पूर्व मंडल महामंत्री संजय मिश्रा के निधन की सूचना पाकर सोमवार देर शाम टुमांगडुंगरी स्थित उनके आवास पहुंचे

सांसद माननीय विद्युत वरण महतो। सांसद विद्युत वरण महतो ने स्व संजय मिश्रा के पिता सुधाकर मिश्रा व उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की। सांसद ने स्व संजय मिश्रा के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि स्व संजय मिश्रा पार्टी के सच्चे सिपाही थे। वे हमेशा पूरी निष्ठा के साथ पार्टी के प्रति समर्पित रहे। उनकी निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई हैं। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े है। मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव, पूर्व जिलाध्यक्ष सरोज महापात्रा, मंडल अध्यक्ष राहूल पांडेय, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेश रेवानी, मीडिया प्रभारी हरप्रीत सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

घाटशिला कमलेश सिंह

Related Post