Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

आज सुबह संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में लगी आग

नई दिल्ली। संसद भवन की एनेक्सी बिल्डिंग में सोमवार सुबह आग लग गई। खबरों के अनुसार आग एनेक्सी बिल्डिंग की 6ठी मंजिल पर लगी। हालांकि फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। आग से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

खबरों के मुताबिक आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पिछले सप्ताह शुक्रवार को साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्रालय के एक कमरे में आग लग गई थी, लेकिन आग से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया था।

Related Post