Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

जम्मू-कश्मीर: बारामूला में बड़ा आतंकी हमला, 3 जवान शहीद

बारामूला: जम्मू-कश्मीर  के बारामूला जिले में सोमवार की सुबह आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर बड़ा आतंकी हमला किया. इस हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक एसपीओ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स के 2 जवान शहीद हो गए. आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की ज्वाइंट नाका पार्टी पर कई राउंड फायरिंग की.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल विजय कुमार ने बताया कि आतंकी हमले में घायल हुए CRPF के दो जवानों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है, वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले के बाद इलाके को सील कर दिया गया है. हर तरफ दोषियों की तलाश की जा रही है. सेना और पुलिस की संयुक्त टीम इलाके में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चला रही है.

Related Post