Breaking
Sun. Oct 11th, 2026

शिक्षक से घूस लेते नोआमुंडी के BEEO एवं CRP रंगे हाथ एसीबी के हत्थे चढ़ा

चाईबासा :नोआमुंडी उच्च विद्यालय दूधबिला के शिक्षक मनीष उरांव से 2 माह के वेतन के पैसे की निकासी को लेकर बीईईओ द्वारा घूस की मांग की गई थी । इस मामले में शिक्षक द्वारा बीईईओ से काफी आग्रह करने पर वेतन की निकासी तो कर दी गई मगर इसके घूस का पैसा नहीं दिए जाने के कारण बीईईओ द्वारा शिक्षक को एक स्पष्टीकरण किया गया। स्पष्टीकरण के संबंध में शिक्षक द्वारा जब जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि सीआरपी जाहिर अख्तर से बात कर लो शिक्षक द्वारा जब सीआरपी से बात की गई तो उनका कहना था कि साहब 5 हजार रुपए की मांग कर रहे तब स्पष्टीकरण निरस्त किया जाएगा। इस मामले को लेकर शिक्षक मनीष उरांव ने एसीबी में लिखित शिकायत की थी। इस मामले की सत्यता को लेकर एसीबी द्वारा जांच की गई जांच के दौरान सही पाया गया जिसके बाद एक टीम गठित कर एसीबी के डीएसपी जितेंद्र दुबे के नेतृत्व मे बीईईओ गंगा प्रसाद सिन्हा एवं सीआरपी जाहिर अख्तर को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया ।

Related Post