Breaking
Sun. Mar 22nd, 2026

आदिवासी कुड़मी समाज संयोजक मंडली ने राजनगर BDO को सौंपा ज्ञापन।

राजनगर:आज दिनांक 13 2020 को आदिवासी कुड़मी समाज सरायकेला खरसावां के जिला संयोजक मंडली के प्रकाश महतो, मनोज महतो एवं विश्वनाथ महतो ,पिछड़ा वर्ग सर्वेक्षण को लेकर स्थानीय जनसेवक दिलीप महतो एवं स्थानीय सदस्यों संग राजनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी से जाकर मुलाकात किये एवं अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

वही प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ मुलाकात में जिला संयोजक मंडली को जानकारी मिली की सर्वे का काम लगभग 6 से 7 माह पूर्व ही हो चुका है और इस संबंध में स्थानीय व्यक्तियों को तो क्या स्थानीय जन सेवकों को भी जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है सर्वे फॉर्म भरने में यहां भी वही गड़बड़ियां की गई होंगी कई फार्म में अनुसूचि I के स्थान पर अनुसूची II के फार्म में और क्रमांक 173 के स्थान पर क्रमांक 176 भरा गया है ।और कुड़मी के स्थान पर कुर्मी लिखा गया है। वही समाज के लोगों कहा कि कागजी साजिश के तहत पूर्व में बहुत बड़ा छल हो चुका है अतः प्रखंड स्तर पर सभी सचेत ,जागरूक व संगठित होने तथा ऐसे गड़बड़ियों व साजिशों के खिलाफ एकजुट होने की आवश्कता है। वही संयोजक मंडली ने समाज के लोगों से अपील की। कि जनगणना का भी सर्वे होने वाला है सभी से अपने अपने प्रखंडों में जाकर वस्तु स्थिति का पता लगाएं और सर्वे फॉर्म में कोई भी गड़बड़ी दिखे तो उसे सुधार कराएं।
वही आज राजनगर BDO के समक्ष ज्ञापन सौंपने में आदिवासी कुड़मी समाज के संयोजक मंडली में प्रकाश महतो, मनोज महतो, विश्वनाथ महतो, दिलीप महतो,प्रभाकर महतो, वैद्यनाथ महतो ,अशोक महतो, संतोष केटिआर, सहदेव महतो ,संतोष महतो, महादेव महतो ,बसंत महतो, जितेन महतो तथा गौड़ महतो उपस्थित थे।

Related Post