Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

निजी अस्पतालों की नहीं चलेगी अब मनमानी, कोरोना के इलाज के दर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला

पटना :बिहार के निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमितों के इलाज को लेकर इलाज की दर तय करने की जिम्मेदारी जिलों के जिलाधिकारियों को सौंपे जाने के फैसले की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विभाग के स्तर पर ही अब इलाज की दर तय की जाएगी।

निजी अस्पतालों की नहीं चलेगी मनमानी

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा है कि अगल-अलग जिलों में स्थित निजी अस्पतालों में सुविधाओं में भी भिन्नता है, ऐसे में विभाग नये सिरे से इस फैसले की समीक्षा कर उचित कार्रवाई करेगा। विदित है कि स्वास्थ्य विभाग ने एक महीना पहले निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के इलाज की दर तय करने का निर्देश सभी 38 जिलों के जिलाधिकारियों को दिया था लेकिन अबतक किसी भी जिले में ये दर तय नहीं की जा सकी है।

स्वास्थ्य विभाग गं’भी’र

कई जिलों के निजी अस्पतालों में कोरोना मरीज भर्ती तो किए जा रहे हैं लेकिन इलाज की दर तय नहीं होने से मरीजों से मनमानी रकम वसूली जा रही है। इसको लेकर कई तरह की शिकायतें मिल रही थी लिहाजा स्वास्थ्य विभाग अब पूरी तरह से गंभीर हुआ है। विदित है कि उत्तरप्रदेश में स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसतरह का दर पहले ही तय कर दिया गया है।

Related Post

You Missed