Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

घाटशिला एसडीओ ने बहरागोड़ा में प्रखंड अंतर्गत संचालित मनरेगा योजना का किया निरीक्षण

फोटो , मनरेगा योजना का निरीक्षण करते एसडीओ अमर कुमार एवं अन्य

बहरागोड़ा:बहरागोड़ा प्रखंड के चिंगड़ा पंचायत में संचालित मनरेगा योजनाओं का निरीक्षण गुरुवार को एसडीओ घाटशिला अमर कुमार किया । एसडीओ ने निरीक्षण के दौरान दिलाहरा गांव के फुदन हेम्ब्रम के जमीन पर मेड़बंदी निर्माण, लखमन हेम्ब्रम के जमीन पर ट्रेंच कटिंग, कसफलिया गांव में रामचंद्र सोरेन के जमीन पर CPT निर्माण, कंदरा मुर्मू, लिटा मुर्मू के जमीन पर बागवानी, अर्जुनबेरा गांव में माताल मंडी के जमीन पर बागवानी, हनबहुतिया गांव में बाघराय सोरेन के जमीन पर बागवानी, पुतलियाशोल गांव में पुरुषोत्तम महाकुड़ के जमीन पर मेड़बंदी का निर्माण का निरीक्षण किया । मौके पर सीओ हीरा कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मुखिया प्रतिनिधि, उप मुखिया समेत अंचल कू सभी कर्मचारी मौजूद थे ।

 

Related Post