Breaking
Wed. Sep 2nd, 2026

ज़िला पार्षद देवयानी मुर्मू ने अनलॉक 3 को देखते हुए सौ जरूरतमंदों के बीच बांटी खाद्य सामग्री।

फोटो , जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण करते जिला पार्षद दिव्यानी मुर्मू।

घाटशिला:जिला पार्षद देवयानी मुर्मू ने बुधवार को एक सौ जरुरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया । जिला पार्षद ने विशेस एंड ब्लेसिंग्स के टीम लीडर आकांक्षा सिंह के साथ सूदूरवर्ती गांव महिषडूबा और कालचिति पहुंचकर जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री के साथ साथ अन्य जरूरी सामग्री का भी वितरण किया।

ज़िला पार्षद देवयानी मुर्मू एवं आकांक्षा सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि लॉकडाउन 1 से लेकर अनलॉक 3 तक अब तक चार हजार जरूरतमंद लोगों के बीच को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया जा चुका है। साथ ही पार्षद ने ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। इस अवसर पर ज्योतिन महतो,बुधेश्वर महतो,दीपक महतो,दशरथ सोरेन,सुकलाल मुर्मू, मुकेश मुर्मू, अरविंद सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

Related Post