Breaking
Tue. Oct 6th, 2026

नदी में नहाने गई 22 वर्षीय युवती की डूबने से मौत

नदी में नहाने गई 22 वर्षीय युवती की डूबने से मौत
फोटो , नदी किनारे युवती के शव को दिखती पुलिस।

जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र रामजन्म नगर रोड नंबर 10 के रहने वाले निवासी नाडु दत्ता के 22 वर्षीय पुत्री मौसमी दत्ता की नदी में डूबने से मौत हो गई।
खबरों के अनुसार मौसमी दत्ता नदी में नहाने गई थी। उसे मिर्गी की बीमारी थी। नहाने के दौरान अचानक से उसको मिर्गी आ गई जिससे वह गहरे पानी में डूब गयी।जिससे उसकी मौत हो गई।
लड़की के पिता ने बताया कि लोगो ने उनको बचाने का प्रयास किया लेकिन वे बचाये नही जा सकी। शव मिलने के बाद परिवार के लोग पहुंचे।पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। जिसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Post