Breaking
Tue. Oct 6th, 2026

विधायक रामदास सोरेन के आदेश पर झायुमो घाटशिला टीम ने टूटे खंबा को कराया दुरुस्त

फोटो :टूटे हुए बिजली खंभा को दुरुस्त करवाते झायुमो के सदस्य।
घाटशिला:विधायक  रामदास सोरेन के आदेश पर रविवार को झारखंड युवा मोर्चा घाटशिला के सहयोग से घाटशिला प्रखंड के कशीदा पंचायत स्थित कशीदा फाटक के सामने जर्जर बिजली का खंबा को दुरुस्त किया गया। जानकारी हो कि सुमिति रानी दास के घर के छत के सामने कुछ दिनों से बिजली का खंभा टूटकर लटका हुआ था । जिसमें क्षेत्र में बिजली प्रभावित हो रही थी,जिससे जान माल के हानि होने का खतरा बना हुआ था । जिसकी सूचना ग्रामीणों ने झायुमो के सदस्यों को दी थी। उसके बाद झायुमो के सदस्यों ने सक्रियता दिखाते हुए बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी से बात कर बिजली मिस्त्रीयों के सहयोग से इस समस्या का समाधान किया ।
मौके पर झामुमो जिलासदस्य राजहंस मिश्रा,झायुमो जिलाउपाध्यक्ष काजल डॉन,सह सचिव सुब्रतो दे,रफ़ीक़ आलम,संदीप,अनूप,अमर पूर्ती,सुनील मुर्मू,उतपल,राजू मुर्मू,झन्तु महतो,राजू कलंदी आदि मौजूद थे ।

Related Post