Breaking
Tue. Mar 17th, 2026

 

जमशेदपुर : जमशेदपुर  बिरसानगर के जोन नंबर 1 बी के रहने वाले अधिवक्ता और भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रकाश यादव की अपराधिओं  ने धारदार हत्यार से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना मंगलवार की रात करीब 11 :30 बजे की है। उस समय एडवोकेट  प्रकाश यादव अपने घर पर ही थे।

          इसी बीच कुछ लड़के उन्हें बुलाने आये और बात करते हुए  घर के पास स्तिथ हरी मंदिर ले कर गए। परिजनों के मुताबिक  प्रकाश यादव  भी उन लड़को को जानते थे। लड़को ने पहले उन्हें मंदिर के पास ले जाकर पिटाई की फिर धारदार हत्यार से गला रेत कर हत्या कर दी।

                                              पड़ोसियों की सूचना के बाद घरवालों ने बिरसा नगर पुलिस को सूचना दी.उसके बाद पुलिस ने तत्वरित कार्यवाई शुरु कर   इलाके की घेराबंदी कर खोज अभियान चलाया। लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे। आम लोगो के हिसाब से ह्त्या के तार कही न कही जमीन माफिया से जुड़े हुए है। मिर्तक का भाई भी जमशेदपुर न्यायालय में वकील है.

Related Post