Breaking
Mon. Nov 2nd, 2026

सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां। प्रशासन के समझाने के बावजूद भी सब्जी विक्रेताओं ने सड़क किनारे लगाया दुकान। पुलिस ने खदेड़ा।

  • जमशेदपुर/राजनगर:राजनगर में बुधवार सप्ताहिक हाट बाजार बंद होने के बाद राजनगर हाता चाइबासा मुख्य मार्ग किनारे साग सब्जी विक्रेता अपनी दुकान लगाए हुए थे। जहां सड़क किनारे सब्जियां खरीदने  वाले लोगों की भीड़ उमड़ रही थी । प्रशासन के द्वारा कई बार सचेत करने के बावजूद सब्जी विक्रेता अपनी दुकान नही हटा रहे थें जिस कारण लोगों की भीड़ उमड़ रही थी।और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही थी।वहीं राजनगर पुलिस को सूचना मिलते ही राजनगर बस स्टैंड के समीप सड़क किनारे लगी सभी सब्जी विक्रेताओं और भीड़ को खदेड़ा । दुकानदारों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए दुकानदारों को अपने दुकान के बाहर सर्किल बनाने का निर्देश भी दिया गया ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके।

Related Post