Breaking
Tue. Jun 30th, 2026

हुल दिवस पर मुखी समाज विकास समिति ने सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर।हुल दिवस के पावन अवसर पर मुखी समाज विकास समिति, झारखण्ड प्रदेश के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भुइयांडीह स्थित वीर क्रांतिकारी सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन किया।

इस अवसर पर भास्कर मुखी ने कहा कि हुल दिवस केवल एक स्मृति दिवस नहीं, बल्कि अन्याय, शोषण और दमन के विरुद्ध संघर्ष, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना का प्रतीक है। सिद्धू-कान्हू का बलिदान आज भी समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए प्रेरित करता है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में एकता, भाईचारा और जनसेवा की भावना को और मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव शंभु मुखी डूंगरी व प्रवक्ता आशीष मुखी ने भी संबोधित किया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव शंभु मुखी (डूंगरी), प्रदेश प्रवक्ता आशीष मुखी, महानगर अध्यक्ष विकास मुखी, राजेश प्रसाद मुखी, कमलेश मुखी, मोना सूर्यवंश, तरुण मुखी, प्रवीण मुखी सहित समिति के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में वीर शहीदों के बताए मार्ग पर चलने और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Post

You Missed