Breaking
Mon. Jun 22nd, 2026

उराँव समाज संघ के स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर, संचु तिर्की और लालू कुजूर ने रक्तदाताओं से की अपील

चाईबासा: आदिवासी उराँव समाज संघ, चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम की ओर से समाज के स्थापना दिवस के अवसर पर मानव सेवा के उद्देश्य से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 28 जून 2026 दिन रविवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित एमटीसी (MTC) में आयोजित होगा।

उराँव समाज संघ का स्थापना दिवस 30 जून 2026 को मनाया जाएगा। इसी अवसर पर उराँव समाज रक्तदान समूह के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

संघ के अध्यक्ष संचु तिर्की और उप-सचिव लालू कुजूर ने जिले के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा कार्य है, जिससे जरूरतमंद लोगों को जीवन बचाने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से आगे आकर रक्तदान करने की अपील की।

रक्तदान शिविर के आयोजन को लेकर आदिवासी उराँव समाज संघ की ओर से सदर अस्पताल चाईबासा के सिविल सर्जन को आवेदन देकर अनुमति और आवश्यक दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया गया है।

शिविर को सफल बनाने के लिए संघ के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य तैयारी में जुटे हैं। संघ के सचिव अनिल लकड़ा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण बरहा, मुख्य सलाहकार सहदेव किस्पोट्टा, सलाहकार बाबू लाल बरहा सहित अन्य सदस्य आयोजन में सहयोग करेंगे।

संघ की कार्यकारिणी में गणेश कच्छप, पंकज खलखो, दुर्गा कुजूर, सुमित बहा, सुबीर लकड़ा, सोमरा लकड़ा, विजय लक्ष्मी लकड़ा, निर्मला लकड़ा, लक्ष्मी कच्छप, लक्ष्मी बरहा, मालती लकड़ा और सावित्री कच्छप शामिल हैं।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने जिले के सभी रक्तदाताओं से अपील की है कि वे इस अभियान में शामिल होकर जरूरतमंदों की मदद करें।

Related Post

You Missed