जमशेदपुर—
आगामी 14 जून विश्व रक्तदाता दिवस पर, स्वैच्छिक महा रक्तदान शिविर का आयोजन बिष्टुपुर मिलानी हाॅल में आयोजित किया गया है। जमशेदपुर में तप्ती गर्मी में रक्त की कमी को देखते हुए, प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, मिलानी, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन संयुक्त रुप से पहल करते हुए, एक स्वैच्छिक महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। ताकि इस भीषन तपती गर्मी में रक्त की कमी को थोड़ा कम किया जा सके। समाजहीत में पहल को देखते हुए प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक टाटा स्टील फाउंडेशन ने भी सहयोग का हाथ आगे बढाया है। रक्तदान शिविर प्रातः 9 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। रक्तदान शिविर में रक्तदान करने हेतु पंजीकरण जारी है। बहुत ही सुसज्जित मिलानी हाॅल के वातानुकूलित सभागार में रक्तदान शिविर सम्पन्न होगा। रक्तदान करने के पश्चात सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र, एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। इस पावन बेला पर स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता, स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने हेतु प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर, टीम पीएसएफ, मिलानी ने एक अनोखा पहल किया है। जिसमें उस दिन 5 से 10 रक्तदाताओं को लाने पर सिल्वर रक्तवीर सम्मान, 11 से 25 रक्तदाताओं को लाने पर गोल्डन रक्तवीर सम्मान, 26 से 50 रक्तदाताओं को लाने पर डायमंड रक्तवीर सम्मान, एवं 51 से अधिक रक्तदाताओं को लाने पर वीरों में वीर रिएल हीरो रक्तवीर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

