Breaking
Sun. Jun 7th, 2026

SIS Security कंपनी की गाड़ी ने स्कूटी सवार को कुचला, खलासी की पिटाई, चालक फरार*

रांची :* अरगोड़ा थाना क्षेत्र के न्यू एजी कॉलोनी, कडरू के पास शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी के चालक ने एक के बाद एक कई कई गाड़ियों को धक्का मार दिया। गाड़ी ने सबसे पहले एक स्कूटी सवार को तेज रफ्तार में टक्कर मारी। ये भिड़त इतनी तेज थी कि स्कूटी का आधा से ज्यादा हिस्सा वैन के नीचे चला गया। इस हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूटी सवार की पहचान 35 वर्षीय सुमित कुमार के रूप में की गई।

स्कूटी को टक्कर मारने के बाद वैन ने कई और गाड़ियों को टक्कर मारी। घटना के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और नाराज लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया। उग्र भीड़ ने कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। वहीं एसआईएस कंपनी के वैन में बैठे खलासी की जमकर पिटाई कर दी। इस बीच चालक मौके से फरार हो गया। खलासी को किसी तरह से पुलिस ने भीड़ से बचाया और थाना ले गई। इस दौरान करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक सड़क जाम रहा। काफी मशक्त के बाद पुलिस ने रात 10.30 बजे जाम को हटाने में सफलता पाई। लोगों का आरोप था कि सिक्योरिटी वैन का चालक नशे में था।

Related Post