Breaking
Sat. Oct 24th, 2026

100 साल से बिजली नही …मुख्यमंत्री से लोगो ने मदद की गुहार लगाया 

जमशेदपुर :जमशेदपुर सिदगोड़ा थाना के पीछे 100 साल से अंधेरे में जीने को मजबूर हैं 6 घरों के परिवार के लोग,वहीं बिजली के लिए पिछले कई सालों से बिजली विभाग के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहें हैं यह लोग, सभी ने आश्वाशन दिया ,लेकिन आज तक 6 घरों में बिजली नही आयी है  , जिससे लोगो और बच्चों की पढ़ाई करने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा हैं।
वहीं बिजली नही रहने से महिलाओं ने कहा कि काफी दिक्कत हमलोगों को हो रही है,बच्चे डिबरी से पढ़ाई करते हैं,मोबाइल भी दूसरे के यहाँ चार्ज पैसा देकर करना पड़ता है,हमलोग मुख्यमंत्री और जन प्रतिनिधियों से अनुरोध करते हैं की हमलोगों की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करें
वहीं स्थानीय झामुमो युवा नेता प्रहलाद लोहरा ने कहा कि जल्द से जल्द इन घरों में बिजली नही आती है तो ,इस मामले को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री से मिलूँगा और शिकायत करूँगा,ताकि इन गरीबो को बिजली मिल सकें ।
[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=TjpCXKnj6KE[/embedyt]

Related Post