Breaking
Mon. Jun 1st, 2026

आदिवासी कांग्रेस पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी द्वारा गृह मंत्री के द्वारा आदिवासी को वनवासी कहने पर हाता बिरसा चौक में गृह मंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया गया।

जमशेदपुर/ पोटका

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा दिल्ली लाल किला में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी समुदाय को वनवासी कहने पर, सोमवार पोटका के हाता बिरसा चौक में आदिवासी कांग्रेस पार्टी की पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी द्वारा हाता गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित कर विरोध जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सपन सरदार ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष हेमेंद्र हांसदा सहित वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समुदाय सदियों से भारत देश के मूलवासी हैं। आदिवासी समुदाय का अपनी सांस्कृतिक पहचान है। हमें एक साज़िश के तहत वनवासी कहकर हमारी परंपरा को कमजोर करने का प्रयास किया गया।हम इस घटना की कड़ी निन्दा करते हैं। आदिवासी कांग्रेस का स्पष्ट मानना है कि इस प्रकार मानसिकता और नीतियां जारी रही तो तीव्र आंदोलन किया जाएगा। ऐसे गलत बयान देने वाले नेताओं को झारखंड में बायकाट किया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी तपन दास, नंदलाल सरदार,फागु हांसदा,राज बंकीरा,भीम सरदार,संजय सरदार, आशुतोष सरदार,राज सरदार, विक्रम सरदार, पप्पू सरदार,लादेन भक्त, कृष्णा कर्मकार , आदि उपस्थित रहे।

वाईट — हेमेंद्र हांसदा –आदिवासी कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष।

वाईट— सपन सरदार –आदिवासी कांग्रेस पार्टी प्रखंड अध्यक्ष।

वाईट —तपन दास–कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह झारखंड आंदोलनकारी।

Related Post