Breaking
Sat. May 16th, 2026

राकेश साहू को जिला कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी, बने महामंत्री और ग्रामीण संगठन प्रभारी

जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी में नई नियुक्तियां की गई हैं। इसी क्रम में काशीडीह-साकची निवासी राकेश साहू को जिला कांग्रेस कमिटी का महामंत्री तथा जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड का संगठन प्रभारी बनाया गया है।

शनिवार को बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने राकेश साहू को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र में उनसे संगठनात्मक जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व में गठित कमेटी के अन्य पदाधिकारियों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार बालमुचू, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, लोकसभा प्रभारी सह जिला प्रभारी सतीश पॉल मुंजिनी, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह और प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सोनकर समेत अन्य नेता शामिल थे।

नियुक्ति के बाद राकेश साहू ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर अपूर्व पांडेय, अखिलेश मिश्रा सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राकेश साहू को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Related Post