Breaking
Thu. Aug 27th, 2026

कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

चतरा। जिले के परसौनी चौक के पास कार और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान चौपारण प्रखंड के कर्मा गांव निवासी अभिषेक कुमार पासवान और ऋषि कुमार पासवान के रूप में हुई है।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को इटखोरी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉ. संजीत कुमार ने जांच के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल करनी गांव के हिमांशु कुमार और पत्थलगड़ा गांव के विकास कुमार का प्राथमिक इलाज कर बेहतर उपचार के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर थाना पहुंचा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेजे जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Related Post