Breaking
Fri. May 1st, 2026

आंधी तूफान के साथ ओला वृष्टि, पेड़ गिरा 2 घंटा मुख्य सड़क जाम। बेमौसम बरसात व अंधी तूफान में कहीं सड़क जाम तो किसी का निजी क्षति बज्रपात के चपेट में आने से मवेशी की मौत

संवाददाता

सेन्हा-लोहरदगा: मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी का नमूना खड़ी बॉक्साइड ट्रक पर गिरा विशाल पेड़ कोई हताहत नही वाहन क्षतिग्रस्त घंटो रहा पथ जाम उक्त मामला लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में तेज आंधी तूफान के साथ ओला वृष्टि एवं वर्षा ने तबाही मचाया। जिसमें लोहरदगा गुमला मुख्य पथ पर सेन्हा कब्रिस्तान के समीप विशाल पेड़ बॉक्साइड ट्रक जे एच 08 सी 5838 पर गिर गया जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया और लोहरदगा गुमला मुख्य पथ घंटो जाम रहा। जाम में लंबी दूरी के चलने वाले बस,बराती वाहन,लाइन ट्रक बॉक्साइड ट्रक जाम में फंसा रहा। इसकी सूचना प्रखंड प्रशासन को दिया गया। वहीं थाना प्रभारी नीरज झा के तत्परता दिखाते तथा पथ पर परिवहन आरम्भ कराने के दिशा में पहल करते हुए पेड़ कटिंग मशीन से और जे सीबी मशीन के सहयोग से विशाल पेड़ को हटवाने में जुट गए। और काफी मशक्कत के बाद यातायात को बहाल किया गया। जबकि बक्सीडीपा सेन्हा जंगल में काफी संख्या में सड़क के किनारे पेड़ गिरा जिसे वन विभाग के टीम ने कटिंग मशीन से हटाया। इसके अलावे मुर्की तोड़ार पंचायत के गोबसेला गांव में स्वर्गीय सुखनाथ उराँव के पुत्र रामजीत उराँव के घर पर इमली पेड़ गिरा,स्वर्गीय गंगू उराँव के पुत्र बुधेश्वर उराँव के घर पर आम पेड़ गिरा। सहवीर उराँव की पत्नी जिर्मनिया उराँव के घर का एल्वेस्टर उड़ने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया और आर्थिक नुकसान के साथ परिवार के बीच रहने की समस्या बना हुआ है। जबकि गोबरसेला निवासी स्वर्गीय सहदेव महतो के पुत्र रोपा महतो के मवेशी का मौत बज्रपात के चपेट में आने से हो गया। इसके अलावे बिजली विभाग का दो खम्भा उखड़ जाने से बिजली आपूर्ति क्षेत्र में बाधित है। उक्त घटना की जानकारी वार्ड सदस्य सुगाकली देवी ने देते हुए कहा कि मकान में रहने वाले व्यक्ति की कोई हताहत नहीं हुआ है परंतु रहने की समस्या बना हुआ है। ओलावृष्टि के साथ बे मौसम वर्षा आंधी तूफान से फसल को नुकसान हुआ है तरबूज खीरा,प्याज लौकी,आदि हरि साग सब्जी की खेती को नुकसान बताया जा रहा है साथ ही आम के पेड़ के फल को भी नुकसान हुआ है। अंचलाधिकारी पंकज कुमार भगत ने कहा कि आंधी तूफान से जो भी नुकसान हुआ है वैसे व्यक्ति आवेदन दे मुआवजा दिया जाएगा। मौके पर जाम स्थल पर पंकज कुमार भगत, थाना प्रभारी नीरज झा,ए एस आई श्रीकांत दास,राजकुमार के अलावे स्थानीय व राहगीर उपस्थित थे।

Related Post