Breaking
Tue. Apr 28th, 2026

डायन के शक में विधवा की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

*दुमका*। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरसोल गांव में अंधविश्वास की वजह से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार देर शाम एक युवक ने 55 वर्षीय विधवा महिला पक्कू हेंब्रम की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुंशी टुडू को गिरफ्तार कर मंगलवार सुबह जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी, लेकिन वह पिता नहीं बन सका। इस कारण उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इतना ही नहीं, पिछले वर्ष उसके पिता की भी मृत्यु हो गई थी। इन घटनाओं के लिए वह पड़ोस में रहने वाली विधवा महिला को जिम्मेदार मानता था।

आरोपी को शक था कि महिला ‘डायन’ है और उसी के कारण उसका परिवार बर्बाद हुआ है। बताया जाता है कि महिला अक्सर उसे टोका-टाकी करती थी, जिससे वह और अधिक नाराज रहता था।

घटना के दिन आरोपी ने पहले से ही हत्या की योजना बना ली थी। उसने बहाने से महिला को अपने घर बुलाया और लकड़ी के डंडे से बेरहमी से पीटकर उसकी हत्या कर दी।

वहीं सुचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Post