Breaking
Mon. Apr 27th, 2026

आयुष सेवाओं की प्रगति की समीक्षा, सुविधाएं और गुणवत्ता सुधारने के निर्देश

चाईबासा: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को आयुष विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित आयुष सेवाओं, योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने आयुष केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, चिकित्सकों की उपस्थिति, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आयुष पद्धति के माध्यम से आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही रोस्टर के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयुष विभाग के शिविर आयोजित करने को कहा।

बैठक में आयुष योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जन-जागरूकता बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं की पहुंच मजबूत करने पर जोर दिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए तय समय-सीमा के भीतर लक्ष्यों को पूरा करें।

Related Post